नई दिल्ली, मार्च 10 -- भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज अपने परिवार के साथ मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान पहुंचे। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि जज एवं उनके परिजनों की अमृत उद्यान की सैर के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनसे बातचीत की। पोस्ट में कहा गया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज अपने परिजनों के साथ राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान पहुंचे। अमृत ​​उद्यान 31 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...