नई दिल्ली, मार्च 27 -- भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत शुक्रवार को एक आधिकारिक दौरे पर लद्दाख पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि यह किसी मौजूदा सीजेआई का इस केंद्र शासित प्रदेश का पहला दौरा है। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार, जस्टिस सूर्यकांत लेह और कारगिल में जिला अदालत की इमारतों का उद्घाटन किया और देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों से बातचीत करने के लिए आगे के इलाकों (फॉरवर्ड एरिया) का दौरा किया।लेह पहुंचने पर, सीजेआई का उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली, और हाईकोर्ट के अन्य जज द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।अधिकारियों ने बताया कि इस स्वागत समारोह में लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा, पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह, 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट ...