नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) की अदालत में मामलों का उल्लेख (मेंशनिंग) करने की लाइव स्ट्रीमिंग बंद कर दी। सुप्रीम कोर्ट में 'मेंशनिंग' एक प्रक्रिया है, जिसके तहत वकील या संबंधित पक्ष, सीजेआई या किसी पीठ से किसी मामले की तत्काल सुनवाई या उसे जल्द सूचीबद्ध (लिस्ट) करने का अनुरोध (मौखिक या लिखित रूप में) करते हैं। यह कदम तब उठाया गया है, जब मंगलवार को एक वकील द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मामले का उल्लेख किए जाने पर सीजेआई ने नाराजगी जताई थी। बिना किसी ठोस या स्पष्ट मुद्दे के वकीलों द्वारा मामले का उल्लेख किए जाने पर असंतोष जताते हुए, सीजेआई ने इसे 'सबसे बड़ी परेशानी' करार दिया और कहा कि इस चलन को पूरी तरह से बंद कर दिया जाना चाहिए।शीर्ष यह भी पढ़ें- संजय राउत की मुश्किलें बढ़ीं, CJI...