हापुड़, सितम्बर 5 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुचेसर रोड चौपला पर स्थित ग्राम शाहपुर जट्ट में शनिवार को एडवांस डेकोरेटिव लैमिनेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (प्लाईबोर्ड फैक्ट्री) में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) नोएडा की टीम ने छापामार कर दी। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। टीम ने दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। हालांकि टीम ने इसके संबंध में कुछ नहीं बताया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को सीजीएसटी नोएडा के अधिकारियों की टीम शनिवार को कंपनी परिसर में पहुंची। टीम ने कंपनी में पहुंचने के बाद वहां रखे अभिलेखों को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की गई। अधिकारियों ने कंपनी के कारोबार से संबंधित दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य कागजात खंगाले। टीम विभिन्न अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल कर संबंधित जानकारी में ज...