गढ़वा, दिसम्बर 10 -- हरिहरपुर। ओपी क्षेत्र के लोहरगाड़ा गांव निवासी जयनाथ मेहता का पुत्र आकाश कुमार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उनकी नियुक्ति सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर हुई है। आकाश की सफलता की खबर मिलते ही पूरे लोहरगाड़ा गांव में खुशी का माहौल है। आकाश वर्तमान में भारतीय रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ तैयारी कर सफलता प्राप्त करने पर लोग उनकी मेहनत और लगन की सराहना कर रहे हैं। परिजनों ने कहा कि आकाश शुरू से ही पढ़ाई में गंभीर रहे हैं और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आकाश की सफलता से गांव के युवा भी प्रेरित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...