गढ़वा, जून 21 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त संबंध में मेदिनीनगर निवासी संतोष साह ने शहर थाना में लिखित आवेदन देकर केतार थाना क्षेत्र निवासी गुप्तेश्वर प्रसाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। भुक्तभोगी संतोष ने बताया है कि वह झारखंड सरकार द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई-2023) का अभ्यर्थी था। उसी दौरान उसकी मुलाकात गुप्तेश्वर प्रसाद से हुई। आरोप है कि गुप्तेश्वर ने परीक्षा में पास कराने और नौकरी दिलाने का भरोसा देते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। उसके आश्वासन पर उसने विभिन्न माध्यमों से राशि का भुगतान किया। यह भी पढ़ें- छात्र को आया वीडियो कॉल, NEET UG री-एग्जाम का 'प्रश्न पत्र' दिखा मांगे 30 हजार; जांच शुरूरा...