चतरा, दिसम्बर 10 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा जिला अंतर्गत टंडवा प्रखंड के एक दर्जन से उपर युवाओं ने सीजीएल परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए, तैयारी में जुटे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस परीक्षा में बुकरू और कबरा गांव के तीन तीन युवाओं ने सफलता अर्जित की है। परीक्षा में ग्राम कढनी के अंशुमान तिवारी पिता गौतम तिवारी, बुकरू के रुपेश कुमार पिता नवल किशोर सिंह, पियुष कुमार पिता पप्पू कुमार सिंह ग्राम बुकरु,मयंक कुमार सिंह पिता राम कुमार सिंह ग्राम बुकरु राहुल कुमार पिता प्रसिद्ध नारायण सिंह ग्राम रोल बैदबिगहा, परितोष कुमार सिन्हा पिता परमानंद सिन्हा ग्राम खधैया, मंजीत कुमार पिता नवल कुमार सिंह ग्राम हेसातु, रोहित कुमार सिंह पिता गंगाधर सिंह ग्राम कबरा, पवन कुमार सिंह पिता सुरेश सिंह ग्राम कबरा , धी...