सीजीएल परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तकनीकी नजर, 100 मीटर दायरे का होगा कॉल डंप विश्लेषण
देवघर, सितम्बर 16 -- सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ियों की जांच के क्रम में देवघर पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास की गतिविधियों को तकनीकी जांच के दायरे में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर जिले में सीजीएल परीक्षा के दौरान बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास की गतिविधियों की जांच की जाएगी। इसके तहत परीक्षा केंद्र से 100 मीटर के दायरे में परीक्षा से पांच दिन पहले से लेकर परीक्षा के दो दिन बाद तक की तकनीकी गतिविधियों की पड़ताल किए जाने की बात सामने आई है। इसमें कॉल डंप सहित अन्य तकनीकी इनपुट की जांच शामिल होगी। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रथम चरण में संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों की जांच-पड़ताल की प्रक्रिया शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.