सीजीएल के अंतिम परिणाम में 15118 अभ्यर्थियों का चयन
प्रयागराज, मई 14 -- कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों, न्यायाधिकरणों आदि में कुल 15118 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। प्रथम चरण की अस्थायी पद आवंटन प्रक्रिया (एफआरटीए) के बाद अभ्यर्थियों के लिए स्लाइडिंग और पहचान सत्यापन प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई। कुल 15118 पदों में से 6458 अनारक्षित, 3832 ओबीसी, 2221 एससी, 1132 एसटी और 1475 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित थे। स्लाइडिंग प्रक्रिया में 10165 अभ्यर्थियों ने 'फिक्स' विकल्प चुना। यह भी पढ़ें- SSC CGL 2025 Final Result, Direct Link: एसएससी सीजीएल का फाइनल रिजल्ट जारी, 15,118 अभ्यर्थियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.