सीजीएल केस में कुंदन व समीर से पूछताछ
रांची, सितम्बर 25 -- रांची। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा केस में सीआईडी ने गिरफ्तार दो सफल अभ्यर्थियों कुंदन कुमार व समीर कुमार से पूछताछ की। वहीं, जमशेदपुर के फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार से भी सीआईडी ने लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। गौरतलब है कि सीआईडी की एसआईटी ने कुंदन व समीर को गुरुवार को रिमांड पर लिया था। दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि बोकारो में जाकर उन्होंने परीक्षा के पूर्व प्रश्नोत्तर रटे थे। वहीं एजेंट के तौर पर भी दोनों ने कई छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने वाले सिंडिकेट से जोड़ा था। वहीं, संजय कुमार के खिलाफ मिले साक्ष्यों का सत्यापन सीआईडी के द्वारा कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- CGL पेपर धांधली केस में CID को बड़ी सफलता, एक और आरोपी गिरफ्तार इस क्रम में लगातार संजय से सीआईडी की टीम पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.