रांची, सितम्बर 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से अपील की है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएं, उसे कड़ी सजा दी जाए, लेकिन बेगुनाओं को न्याय से वंचित न किया जाए। शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीजीएल चयनित अभ्यर्थी न्याय मंच ने परीक्षा रद्द किए जाने की चर्चाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। मंच के सदस्यों ने बताया कि लगभग दस वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद वे चयनित हुए है। कुछ अभ्यर्थियों पर लगे कथित आरोपों के आधार पर पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग से हजारों सफल उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटक सकता है। अधिकतर अभ्यर्थी आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के

अभ्यर्थियों की स्थिति अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि चयनित उम्मीदवारों में 600 से अ...