प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज। एसएससी ने सीजीएल-2025 की टियर-टू परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों से अंतिम परिणाम से पहले पोस्ट/विभाग की विकल्प-सह-प्राथमिकता भरने को कहा है। टियर-वन का परिणाम 18 दिसंबर को घोषित हुआ था और टियर-टू 18 से 20 जनवरी तक आयोजित हुई थी। टियर-टू में शामिल अभ्यर्थी नौ मार्च को शाम छह बजे से 12 मार्च शाम छह बजे तक एसएससी की वेबसाइट पर अपने लॉगिन के माध्यम से पोस्ट प्रेफरेंस भर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में प्रेफरेंस न भरने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) अभ्यर्थियों को केवल उन्हीं पदों का चयन करना होगा जो उनकी दिव्यांगता के अनुरूप निर्धारित किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...