देहरादून, अगस्त 1 -- देहरादून। सीजीएचएस लाभार्थी संघ की देहरादून शाखा ने आठवां स्थापना दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जनार्दन रजक, वरिष्ठ चिकित्सक, आयुध अस्पताल, देहरादून ने की। संघ के पदाधिकारियों ने सीजीएचएस लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों और संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बताया गया कि संघ देशभर में लगभग 46 लाख लाभार्थियों का प्रतिनिधित्व करता है तथा 415 वेलनेस सेंटरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाता है। देहरादून में करीब 70 हजार सीजीएचएस लाभार्थी हैं। वक्ताओं ने वेलनेस सेंटरों में डॉक्टरों व स्टाफ की कमी, दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार के समक्ष लगातार प्रयास किए जाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी ...