संभल, अप्रैल 9 -- ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के बाद बुधवार को हुए सीजफायर ने जहां वैश्विक स्तर पर राहत दी है। वहीं, संभल के कारोबारियों के चेहरे पर भी सुकून साफ देखा जा रहा है। पिछले एक महीने से जारी अस्थिरता के कारण स्थानीय बाजारों पर गहरा असर पड़ा था। जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। हैडीक्राफ्ट कारोबारियों का माल गल्फ देशों में नहीं जा रहा था। जिससे काफी परेशानी हो रही थी। सीजफायर से कारोबारियों व निर्यातकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। जिसका सीधा असर भारत के घरेलू बाजार पर पड़ा। प्लास्टिक उत्पादों के दामों में अचानक उछाल आया। जिससे आम उपभोक्ता और व्यापारी दोनों परेशान थे। कारोबारियों के अनुसार प्ला...