नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक चौंकाने वाले बयान में कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते के बाद अब वह ईरान के साथ होर्मुज स्ट्रेट में टोल वसूली के लिए एक 'संयुक्त उद्यम' बनाने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने इसे 'अच्छी बात' बताते हुए कहा कि यह न सिर्फ समुद्री मार्ग को सुरक्षित रखेगा, बल्कि कई अन्य देशों के हितों की भी रक्षा करेगा। एबीसी न्यूज के पत्रकार जोनाथन कार्ल द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि हम इसे एक संयुक्त उद्यम के रूप में करने पर विचार कर रहे हैं। यह इसे सुरक्षित करने का एक तरीका है, साथ ही इसे कई अन्य लोगों से भी सुरक्षित रखने का है। ट्रंप ने इस विचार को 'खूबसूरत बात' करार दिया। दरअसल, ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की थी कि संयुक्त राज्य अमेरिका रणन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.