नई दिल्ली, मार्च 9 -- पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने युद्धविराम की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने स्पष्ट कहा कि जब तक देश पर हमले जारी रहेंगे, तेहरान पूरी तरह अपनी रक्षा और दुश्मनों के खिलाफ करारा जवाबी हमला करने पर केंद्रित रहेगा। स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क से बात करते हुए बगाई ने कहा कि रक्षा और दुश्मनों के खिलाफ मजबूत जवाबी कार्रवाई के अलावा किसी अन्य मुद्दे पर बात करने का कोई अर्थ नहीं है। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान उन ठिकानों को निशाना बनाना जारी रखेगा, जिनका इस्तेमाल हमलावर ताकतों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन पड़ोसी मुस्लिम देशों के साथ किसी टकराव से बचेगा। बगाई ने तुर्की, अजरबैजान और साइप्रस पर हुए कथित हमलों के आरोपों का भी खंडन किया। उन्होंने दावा किया कि य...