मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। ईरान युद्ध में सीजफायर के बाद शहर के कमरा मोहल्ला में लोगों ने बुधवार को जश्न मनाया। पहले मस्जिद में एकजुट होकर सामूहिक इबादत की गई। इसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। मौके पर पटाखे फोड़कर भी जोरदार जश्न मनाया गया। सिया मस्जिद के इमाम मौलाना सादाब रहबर ने कहा कि यह जीत किसी एक देश या मजहब की नहीं है, बल्कि पूरी इंसानियत की जीत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...