नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- ईरान और अमेरिका- इजरायल के बीच सीजफायर की खबरों से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार झूम उठे। वहीं, पाकिस्तान का शेयर बाजार सुपरचार्ज हो गया। पाकिस्तान के बेंचमार्क KSE-100 इंडेक्स ने बुधवार को इंट्राडे में अब तक की सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की। इंट्रा-डे के दौरान इस इंडेक्स में करीब 14,000 अंकों की तेजी आई।शुरुआती कारोबार में 8.15% की बढ़त शुरुआत कारोबार में सुबह 9:37 बजे (PKT) तक इंडेक्स 12,362.38 अंक या 8.15% बढ़कर 1,64,035.83 पर पहुंच गया। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के नियमों के मुताबिक, ट्रेडिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। जब ट्रेडिंग दोबारा शुरू हुई तो यह तेजी और बढ़ गई। दोपहर करीब 2:36 बजे (PKT) तक बेंचमार्क 13,785 अंक या 9.09% बढ़कर 165,458.77 पर ट्रेड कर रहा था। दोपहर तक इंडेक्स 13,884.49 अंक या 9.15% बढ़कर 1,65...