नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर ने न सिर्फ वैश्विक राजनीति में राहत दी है, बल्कि आम आदमी की जेब पर भी इसका असर पड़ने लगा है। जैसे ही दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 13% से 17% तक की गिरावट देखी गई। इसका सीधा संबंध भारत जैसे देशों से है, जहां बड़ी मात्रा में तेल आयात किया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अब रोजमर्रा की चीजें सच में सस्ती होंगी? आइए जरा विस्तार से समझते हैं कि सीजफायर के इस फैसले से पेट्रोल-डीजल, गैस, फर्टिलाइजर, ट्रांसपोर्ट, हवाई सफर कितना सस्ता होगा? यह भी पढ़ें- अडानी को अमेरिका से मिली खुशखबरी, SEC के खिलाफ अर्जी मंजूर; उछल पड़े शेयर आइए इस पूरे घटनाक्रम को शुरू से समझते हैं। आपको याद ही होगा कि जब ईरान-इजराइल-अमेरिका का संघर्ष शुरू हुआ तो धी...