बुलंदशहर, दिसम्बर 13 -- शनिवार की सुबह करीब छह बजे के बाद से कोहरा पड़ना शुरू हो गया। मौसम की पहली ठंड पड़ते ही लोगों ने गर्म कपड़ों का प्रयोग शुरु कर दिया। जरूरी काम होने पर ही लोग सड़कों पर नजर आए। कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहनों की कमी रही। दिन निकलने के साथ ही कोहरा कम होना शुरू हो गया। वही बाजार खुलते ही गर्म कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंच गए। वही गीजर और रूम हीटर खरीदने के लिए भी लोग बाजार पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...