बरेली, दिसम्बर 8 -- सर्दी अब ठिठुरन का अहसास दिलाने लगी है। ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर ने दस्तक दे दी है। रविवार को सुबह तेज हवाओं के चलते काफी ठंड रही। दिन में धूप निकली लेकिन इससे सर्दी के तेवर कम नहीं हुए। वहीं शाम होते ही कोहरे की चादर छाने लगी। रात में कई इलाकों में कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन-चार दिनों में ठंड के साथ गलन का असर भी बढ़ सकता है। रविवार को सुबह मौसम काफी ठंडा रहा। पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाओं की वजह से गलन भी बढ़ गई है। इस सीजन में पहली बार शीतलहर का अहसास भी हुआ। दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दिन का तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो इस सीजन मे अब तक सबसे कम रहा। दिन का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.