सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले में सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी और लू के बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में अचानक हुई बढ़ोतरी से दोपहर के समय सड़कों पर तपिश बढ़ गई और लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्म हवा और तेज धूप के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दिनभर लू जैसे हालात बने रहे। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशानगर्मी का असर दोپहर में बाजारों और मुख्य मार्गों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ नजर आई। गर्मी और उमस के कारण लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ी। धूप इतनी तेज रही कि वाहन चालकों को भी सफर के दौरान दिक्कत हुई। कई स्थानों पर लोग छांव तलाशते नजर आए। मौसम का मिजाज तेजी से बदलने के कारण गर्मी का असर और अधिक...