फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में गर्मी का सितम दिखने लगा है। बुधवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम 43 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान में लोगों के जमकर पसीने छूटे। चिलचिलाती धूप और करीब 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला और जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकले। गर्मी का असर इतना ज्यादा रहा कि बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी भीड़ कम नजर आई। शहर में बुधवार को तल्ख धूप के साथ लोगों के सुबह की शुरुआत हुई। यह भी पढ़ें- मौसम की मार, चढ़ेगा पारा, हो जाएं सावधान दिन में मौसम पूरी तरह साफ रहा और सूरज ने अपनी तेज किरणों से तापमान में बढ़ोतरी शुरू कर दी।दोपहर होते-होते सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के चलते सड़कों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.