बरेली, अप्रैल 24 -- मौसम विभाग का पूर्वानुमान, आज भी हीटवेव का अलर्ट 28 अप्रैल से हल्की बारिश के आसारबरेली, संवाददाता। तपती धूप और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है, जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान सीजन का सबसे अधिक दर्ज किया गया। तपमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से 25 अप्रैल को हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 अप्रैल से हल्की बारिश के साथ मौसम में गर्मी से राहत के आसार हैं।शुक्रवार यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, आज हीटवेव का रेड अलर्ट का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए, जिसका असर जनजीवन पर देखने को मिल रहा ...