मुरादाबाद, दिसम्बर 11 -- ठंड के बीच गुरुवार सुबह इस सीजन का पहला कोहरा दिखा। सुबह 8.30 बजे से पहले तक विजिबिलटी 100 मीटर भी नहीं रही। कोहरे के कारण लोगों ने ठंड की काफी महसूस की। गुरुवार सुबह भयंकर कोहरे ने संकेत दे दिया कि ठंड की शुरुआत ठीक से होगी। कोहरे के कारण तापमान में गिरावट देखने को भी मिला। मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में इसमें गिरावट देखने को मिलेगी। सुबह स्कूल निकले बच्चों को काफी परेशानी हुई। इसके अलावा ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों व नौकरी के लिए निकले लोग भी परेशान दिखे। सुबह सात बजे तक विजिबिलटी 100 मीटर भी नहीं थी। इसके बाद सुबह नौ बजे कोहरा छटा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...