देवघर, जनवरी 2 -- देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी देवघर नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी देवघर शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में गुरुवार को सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन थीम आधारित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गुरुवार को नंदन पहाड़ पर्यटक केंद्र देवघर परिसर में सड़क सुरक्षा चौपाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर नया वर्ष 2026 मनाने आए पर्यटकों व सैलानियों के बीच चौपाल लगाकर सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरुकता चौपाल में मौजूद आम लोगों को नेक नागरिक योजना, हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.