धनबाद, मई 20 -- उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में मंगलवार को तीन दिवसीय समर कैंप शुरू हुआ। इस बार कैंप का थीम सीखें, खेलें, सृजन करें रखा गया है। कैंप के पहले दिन बच्चों ने योग अभ्यास, छोटी दौड़, मेढ़क दौड़, रिले रेस, रस्सी कूद और बैलेंस गेम जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास करना है। आयोजन को सफल बनाने में सहायक अध्यापक राजकुमार यादव और बाल संसद के सदस्य सूरज बाउरी, आदर्श, ओम मोदी, यशोदा कुमारी, सुषमा कुमारी, नरेंद्र तुरी, लखन तुरी, प्रेमचंद तुरी, रूबी कुमारी, सुजाता कुमारी, सुरभी कुमारी, रितिका मल्लिक, मोहित कुमार, दीपक कुमार, कृष्णा कुमार आदि का अहम योगदान रहा। यह भी पढ़ें- समर कैंप : विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ कैम्प का...