प्रयागराज, जुलाई 24 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में शुक्रवार को एमए (शिक्षाशास्त्र) और एमएड के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 'दीक्षारम्भ' अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. सरोज यादव और प्रो. धनंजय यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रो. सरोज यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और बौद्धिक विकास का अवसर है। विद्यार्थियों को सीखने, खोजने और आत्ममंथन की आदत विकसित करनी चाहिए। डॉ. देवी प्रसाद सिंह ने शिक्षा विभाग के इतिहास, उपलब्धियों और शोध परंपरा की जानकारी दी। डॉ. अनामिका ने एमएड के पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण, शोध और मूल्यांकन प्रणाली की जानकारी दी। डॉ. रुचि ने छात्रवृत्ति, परामर्श और अन्य छात्र सहायता सेवाओं से अवगत कराया। डॉ....