मिर्जापुर, सितम्बर 5 -- चुनार (मिर्जापुर) l गोवंश संरक्षण के लिए प्रदेश साकार गोशालाओं पर लाखों, करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन सीखड़ ब्लॉक के सीखड़ गोशाला में पशुओं की हालत देख सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। यहां गोवंश की स्थिति इतनी खराब है कि वे अपने पैरों पर खड़े तक नहीं हो पा रहे हैं। किरकिरी के बाद आनन फानन में उन्हें मैजिक वाहन में क्रूरता पूर्वक लाद कर अन्यत्र शिफ्ट किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सीखड़ गोशाला में गोवंश, बछड़े दो फिट कीचड़ में खड़े और बैठने ko विवश थे । कई दिनों से पर्याप्त चारा और पानी नहीं मिल रहा था। भूख और बीमारी से पशु इतने कमजोर हो गए कि जमीन पर गिरे पड़े थे l उठ-बैठ भी नहीं पा रहे थे l गोशाला में गंदगी का अंबार लगा है l कीचड़ में पशु पड़े रहते हैं, इलाज की कोई व्यवस्था नहीं था। लोगों को जानकारी हो...