अररिया, मार्च 22 -- अररिया, एक संवाददाता सीकेएम लॉ कॉलेज के संस्थापक डॉ. भुवनेश कुमार मिश्र के निधन पर महाविद्यालय के कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। शोक व्यक्त करने वालों मनाने वालों में उनके पुत्र एवं महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य आरके मिश्रा, प्रो. अर्जुन आचार्य, दीपक कुमार मिश्रा, ललन प्रसाद, प्रकाश कुमार मिश्रा, एम.डी. कमरुज्जमा, पंकज मिश्रा, अंजू, पायल, राजीव कुमार मिश्रा, प्रो. पंकज, एम.डी. मुसर्रफ, मनोज कुमार मिश्रा, मिथिलेश कुमार, प्रो. नीलम कुमारी एवं अन्य कर्मी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...