सीकर, जुलाई 8 -- राजस्थान के सीकर जिले में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। जिस वीडियो में एक युवती मंदिर के महंत पर कपड़े फाड़ने और बदसलूकी का आरोप लगाती नजर आ रही थी, उसी मामले में पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि यह पूरा घटनाक्रम जमीन विवाद से जुड़ा था और महंत व उनके परिवार को गंभीर कानूनी मामले में फंसाने के लिए सुनियोजित साजिश रची गई थी। मामले की जांच अभी जारी है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय सीकर के नेछवा थाना क्षेत्र का यह वीडियो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार साझा किया जा रहा था। वीडियो में एक युवती जोर-जोर से चिल्लाते हुए एक बुजुर्ग महंत पर आरोप लगाती दिखाई देती है।...