नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Major Navya Shekhawat: ष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोहों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ साये की तरह तैनात रहने वाले सैन्य अधिकारियों की टीम इन दिनों सोशल मीडिया और खबरों में काफी सुर्खियों में है। राष्ट्रपति के पूर्व एडीसी और 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज के पॉपुलर ऑफिसर मेजर ऋषभ सिंह संब्याल द्वारा समय से पहले रिटायरमेंट लेने के बाद अब एक नया नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया है-मेजर नव्या शेखावत। मेजर नव्या शेखावत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की एडीसी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं और उनके साथ हर आधिकारिक कार्यक्रम में निष्ठा के साथ तैनात नजर आती हैं।कौन हैं मेजर नव्या शेखावत? मेजर नव्या शेखावत भारतीय थल सेना की एक होनहार अधिकारी हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CD...