बरेली, फरवरी 23 -- बहेड़ी। सीकरी गांव में कुछ दबंगों ने बारातियों के साथ मारपीट की। दुल्हन के पिता के रोकने पर दबंगों ने पीट दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। दुल्हन की मां ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, विवाद के बाद रात में शादी नहीं हुई। सोमवार सुबह फेरे और जयमाल कराया गया। रविवार रात आमडंडा गौंटिया निवासी अरुण की बारात राजू के यहां गई थी। किसी बात को लेकर गांव के ही रूपचंद ने बारात का रास्ता रोक लिया। बारातियों के विरोध करने पर रूपचंद और उसके साथियों ने बारातियों को पीटा। जब दुल्हन के पिता राजू ने हमलावरों को समझाने का प्रयास किया हो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया। दबंगों के हमला करने से वहां अफरा तफरी मच गई। इस घायल को लेकर बाराती थाने आ गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस ने की। जिस पर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.