फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली-आगरा हाईवे का सीकरी फ्लाईओवर इन दिनों सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया है। फ्लाईओवर के रैंप पर लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स के उबड़-खाबड़ होने से यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार से आने वाले वाहन जैसे ही रैंप पर पहुंचते हैं तो असमतल रैंप के कारण चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे पीछे से आ रहे वाहन टकरा जाते हैं। इस समस्या की शुरुआत पिछले साल बरसात के मौसम के दौरान हुई थी। भारी जलभराव के चलते फ्लाईओवर का रैंप क्षतिग्रस्त हो गया था। उस समय स्थायी समाधान के बजाय अस्थायी तौर पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछा दी गईं थीं। अब जबकि बरसात खत्म हो चुकी है, ये टाइल्स टूट-फूटकर और ज्यादा खतरनाक हो गई हैं।हालात यह हैं कि दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन जैसे ही फ्लाईओवर पर चढ़ते हैं, उन्हें अचान...