बदायूं, अगस्त 29 -- बदायूं। राजा की सीकरी गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा हटाए जाने और पुलिस की ज्यादतियों के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आंबेडकर पार्क में उपवास रखा। बीते रोज सीकरी गांव का दौरा करने जाते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को हॉउस अरेस्ट कर लिया गया था। पर बैठने की उनकी जिद के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा और शुक्रवार दोपहर 12 बजे पुलिस की मौजूदगी में वे आंबेडकर पार्क में उपवास पर बैठ गए । उपवास किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा सीकरी गांव में जिस स्थान से प्रतिमा हटाई गई उसी जगह पर दोबारा स्थापित करने, दर्ज मुकदमें बिना शर्त वापस लिए जाने और उन्हें जेल से रिहा करने की मांगें उठाईं। यह भी पढ़ें- Badaun News: सीकरी जाने को निकले कांग्रेसी पुलिस ने रोक लिया उन्होंने कहा कि सीकरी के जाटव समाज को पत्थरबाज बताना गलत है। पु...