बदायूं, सितम्बर 6 -- बहुचर्चित सीकरी कांड के मुख्य आरोपी मान सिंह को थाना प्रभारी कपिल कुमार ने अपनी टीम के साथ मान सिंह को पड़ोसी जनपद की सीमा के करीब से शनिवार देर रात हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस बड़ी गिरफ्तारी का खुलासा रविवार को कर सकती है। बता दें कि मंगलवार 25 अगस्त (को सीकरी कांड की घटना सामने आई थी, जिसका मुख्य मास्टरमाइंड मान सिंह ही था। इस मामले में पुलिस मान सिंह की पत्नी लक्ष्मी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी लगातार फरार चल रहा था। मान सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। उसकी धरपकड़ के लिए एक पुलिस टीम कोलकाता भी भेजी गई थी। इसके अलावा, सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने खुद कमान संभालते हुए थाना इस्लामनगर, उघैती और बिल्सी के साथ-साथ पड़ोसी जनपद संभल के चंदौसी, बहजोई आदि थाना क्षे...