पटना, मार्च 27 -- बिहार में सीओ और राजस्व अधिकारियों की चल रही हड़ताल के बीच काम कर रहे अफसरों का वर्क लोड बढ़ गया है। डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों को अंचलों में अतिरिक्त प्रभार देने को कहा है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हड़ताल के नाम पर राजस्व विभाग की सेवाएं बाधित करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। जनता के कामों को रोकने की इजाजत किसी को नहीं है। जो अधिकारी काम पर नहीं हैं, उनकी जगह कार्यरत अफसरों को तुरंत अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा। जनता ने काम करने का जनादेश दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने साफ कर दिया है कि जनहित के कार्यों में बाधा डालने वालों के लिए कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। 1 अप्रैल 2026 से पूरे राज्य में सख्त प्रशासनिक व्यवस्था लागू होगी। प्रधान सचिव सीके अनिल की ओर से जा...