संतकबीरनगर, मार्च 2 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलमा निवासी एक व्यक्ति ने सीओ को पत्र देकर अपने ऊपर बीएलओ के मारने पीटने के आरोप की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। कहा कि बीएलओ ने अपने बचाव में झूठा आरोप लगाया है। गांव निवासी धीरज राय ने बीएलओ पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितता करने तथा शिकायत के बाद प्रतिशोधवश झूठा आरोप लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित धीरज राय के अनुसार दिसंबर माह में प्रकाशित मतदाता सूची में गांव के लगभग 40 पुराने मतदाताओं के नाम काट दिए गए, जबकि करीब 70 पात्र लोगों के नाम नहीं जोड़े गए। वहीं लगभग 60 मृतक अथवा विवाहोपरांत अन्यत्र निवास कर रहे लोगों के नाम सूची में बने रहे। आरोप है कि दो नाबालिगों के नाम भी सूची में शामिल कर लिए गए तथा उनकी भतीजी निधि राय का नाम बिना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.