पीलीभीत, जून 5 -- पीलीभील। शासन ने जिले में पुलिस अधिकारियों में फेरबदल करते हुए सीओ स्तर के दो अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। लंबे समय से पीलीभील में तैनात सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी को हापुड़ स्थानांतरित किया गया है। वहीं सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। उनके स्थान पर चित्रकूट से राजकमल और सोनभद्र से राहुल पांडेय को पीलीभील में नई तैनाती दी गई है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी का कार्यकाल जिले में काफी सराहनीय रहा है। उन्होंने अपनी कार्यशैली से जनता के बीच सकारात्मक पहचान बनाई। यह भी पढ़ें- जनपद से दो सीओ का हुआ तबादला यह भी पढ़ें- रामपुर से सीओ जितेंद्र, अतुल और केएन आनंद ट्रांसफर यह भी पढ़ें- 206 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...