मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- छपार। थाना समाधान दिवस में सीओ सदर ने राजस्व अधिकारियों के साथ जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोई भी फरियादी समस्या लेकर नहीं पहुंचा। शनिवार को छपार थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीओ सदर डा. रविशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने हल्का लेखपालों के साथ लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराया। परंतु वहां पर एक भी शिकायत जमीन संबंधित विवाद की नहीं आई। इस दौरान कानूनगो कृष्णचन्द्र त्यागी, लेखपाल सियानन्द सिंह, प्रशान्त गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...