मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- छपार। सीओ सदर ने छपार थाने की साफ सफाई, शस्त्रों का परिक्षण व अभिलेखों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीओ ने ग्राम प्रहरियों से भी संवाद किया। सोमवार को सीओ सदर डा. रविशंकर मिश्रा छपार थाने का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद सीओ ने थाने की साफ सफाई, मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर महिला सम्बंधित अपराधियों की जानकारी व शिकायतों पर कार्यवाही की भी जानकारी ली। सीओ ने इसके बाद पुलिसकर्मियों से शस्त्रों का परिक्षण भी कराया। और अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष मोहित सहरावत, एसएसआई रविन्द्र कुमार, बरला चौकी इंचार्ज आयुष त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.