प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल के सीओ अनुज कुमार चौधरी सहित कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के वहां के सीजेएम के निर्देश पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति समित गोपाल ने दिया है।मंगलवार को जब इस मामले पर सुनवाई हुई तो शिकायतकर्ता यामीन के वकील ने जवाबी हलफनामा दाखिल किया। कोर्ट ने याची के वकील को इस जवाबी हलफनामे पर उत्तर दाखिल करने के लिए समय देते हुए मामले पर अगली सुनवाई के लिए 21 अप्रैल की तारीख लगा दी और पूर्व के अंतरिम आदेश को तब तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले कोर्ट ने संभल के सीओ अनुज चौधरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेएम संभल के नौ जनवरी के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। अनुज चौधरी की याचिका के साथ राज्य सरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.