मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। जिले के सीओ और राजस्व कर्मचारी प्रमोशन की मांग को लेकर सोमवार से हड़ताल पर चले गए। इस कारण ऑनलाईन दाखिल-खारिज, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र का काम ठप हो गया। सोमवार तक जिले में दाखिल-खारिज के 10,080 आवेदन पेंडिंग हैं। यह आवेदन सीओ और राजस्व कर्मचारियों के लॉगिन में है, जिन्हें जल्द निबटारा करने का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने निर्देश दिया है। सोमवार की समीक्षा में जिले में 10 हजार से ऊपर दाखिल-खारिज के आवेदन पेंडिंग पाये गए हैं। हड़ताल आगे भी जारी रही तो पेंडिंग आवेदन की संख्या और बढ़ने की संभावना है।कहां कितने आवेदन पेंडिंग : गायघाट अंचल में दाखिल-खारिज के 195, सकरा में 253, मुरौल में 71, कटरा में 210, साहेबगंज में 348, सरैया में 505, पारू में 495, कांटी में 817, मीनापुर में 669, मड़वन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.