छपरा, मार्च 10 -- दाखिल-खारिज से लेकर प्रमाण पत्र तक प्रभावित समस्याओं के समाधान नहीं होने पर निराश होकर लौट रहे हैं लोग न्यूमेरिक 20 अंचल कार्यालय हैं सारण में फोटो 14 सदर अंचल कार्यालय में अपने काम के लिए आए फरियादी अपना आवेदन दिखाते हुए पेज तीन की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालयों का कामकाज लगभग ठप हो गया है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। ऑनलाइन दाखिल-खारिज, जमीन विवाद से जुड़ी सुनवाई, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने जैसे जरूरी कार्य बाधित हो गए हैं। कई अंचलों में तो अंचलाधिकारी के नहीं रहने के कारण लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निराश होकर लौटना पड़ रहा है। जिले में पहले से ही दाखिल-खारिज के हजारों आवेदन लंबित हैं। इनमें से अधिकांश आवेदन ...