सीवान, मार्च 11 -- भगवानपुर हाट, एसं। राजस्व विभाग के हल्का कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पहले से ही भूमि सुधार एवं राजस्व का काम बाधित हो गया था। इधर 9 मार्च से सीओ के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने से काम पूरी तरह से ठप हो गया है। मंगलवार को सराय पड़ौली की वृद्ध महिला तारा मति देवी दस बजे से 1 बजे दिन तक अंचल कार्यालय में कभी बंद सीओ कार्यालय तो कभी राजस्व अधिकारी के कार्यालय में लटक रहा ताला को निहार रही थी। उस महिला ने बताया कि वह भूमि संबंधी समस्या के लिए आई थी। सीओ एवं राजस्व अधिकारी का कार्यालय बंद है। वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं सरहरी गांव की अमृता कुमारी भी दर दर भटक रही थी। हालांकि अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक परमानंद राम एवं नाजिर संतोष कुमार अपने कार्यालय में बैठे देखे गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.