अमरोहा, अप्रैल 17 -- सीओ लाइन अवधभान सिंह भदौरिया ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की। समस्याओं को सुनते हुए वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी साझा की। इसके साथ ही उन्हें बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया। सीओ ने गोष्ठी में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित को दिए। सीओ ने कहा कि पुलिस पेंशनर्स विभाग की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी समस्याओं का समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। गोष्ठी में संबंधित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टॉप टेन अपराधियों पर करें कार्रवाई: एसपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...