सीओ लाइन ने ली परेड की सलामी
श्रावस्ती, जून 24 -- श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में सीओ लाइन आलोक कुमार सिंह ने बुधवार परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की सामूहिक दौड़ लगवाने के साथ ही अनुशासन व एकरूपता बढ़ाने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास भी करवाया। इसके साथ ही मोहर्रम को लेकर उन्होंने दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग व आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड, लाठी, टियर गैस गन व अन्य सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग और रख-रखाव के संबंध में जानकारी दी। साथ ही भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.