मधुबनी, मार्च 9 -- मधुबनी/खजौली। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधीन कार्यरत अंचल अधिकारी (सीओ) व राजस्व अधिकारियों के 9 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्था लागू कर दी है। इस संबंध में समाहरणालय मधुबनी से आदेश जारी किया गया है। जिला पदाधिकारी ने आदेश में कहा है कि हड़ताल पर जाने वाले अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी हड़ताल से पहले अपना संपूर्ण प्रभार संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को सौंपेंगे। इसमें फार्म-202, डोंगल, सरकारी वाहन (चाभी सहित) और सरकारी मोबाइल (सिम सहित) बीडीओ को देना अनिवार्य होगा। आदेश के अनुसार बिहार कोषागार संहिता 2011 के नियम-84 के तहत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को संबंधित अंचल के विपत्रों की निकासी के लिए निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की वित्तीय शक्तिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.