फतेहपुर, मई 20 -- फतेहपुर। पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने का दम भर रही पुलिस के अफसर पर दलित पीड़ित को धमकाने का आरोप है। मारपीट, लूट और एससी एसटी का शिकार बना एक युवक डीएम के सामने पहुंच कर रो पड़ा। आरोप है कि केस की जांच कर रहे एक सीओ ने उसे अपने दफ्तर बुलाया था। जहां वह बोले- किसी ने तुम्हारे खानदान में सोने की चेन पहनी है। लूटी गई चेन की रसीद व फोटो देने के बावजूद वह नहीं थमें और उसे अपमानित करते रहे और 182 के तहत उल्टा कार्रवाई करने की धमकी देते हुए दफ्तर से भगा दिया। मलवां थाने के उमरा गांव निवासी ब्रजेश शहर के वन विभाग के पास एक नामी हॉस्पिटल पास सैलून की दुकान चलाता है। आरोप है कि 10 अप्रैल को वह करीब पौने 11 बजे अपने घर जा रहा था, तभी तहसील चौराहे के पास चार लोगों ने उसे पकड़ गले में पड़ी चेन व नगदी छीन ली। विरोध करने पर मारपीट की...