सीओ बिल्सी केके तिवारी को दी भावभीनी विदाई
बदायूं, जून 17 -- क्षेत्राधिकारी बिल्सी केके तिवारी के गैर जिले स्थानांतरण पर मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा में हुआ है। इस मौके पर एसएसपी अंकिता शर्मा, एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता की सराहना की। एसएसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सीओ अतुल कुमार को वकीलों ने दी विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.